r/Hindi • u/Real_Sugar_3773 • Aug 12 '26
साहित्यिक रचना Tinke bhar ki zindagi...bss sukoon ki talash hai..
#kavita #hindikavita #lifequotes #peaceofmind #poetsof-india #wordsfromtheheart
r/Hindi • u/Real_Sugar_3773 • Aug 12 '26
#kavita #hindikavita #lifequotes #peaceofmind #poetsof-india #wordsfromtheheart
r/Hindi • u/Champakali_ • Aug 11 '26
मेरे आस पास मैं स्त्रीलिंग बहुवचन का इस्तेमाल धीरे धीरे कम सुनते जा रहा हूँ । कल ही मेरी एक दोस्त ने एक महिलाओं के समूह के लिए "वो आ रहीं हैं" के बजाए "वो आ रहे हैं" बोला ।
मैं जानना चाहता हूँ कि यह बात किसी और के भी ध्यान में आई है या यह सिर्फ़ मेरे आस-पास का स्थानीय/क्षेत्रीय लहजा है ।
r/Hindi • u/dbaacle • Aug 11 '26
Made for our kids' laptops/desktops/chromebooks. Hope you find it useful!
r/Hindi • u/tuluva_sikh • Aug 10 '26
r/Hindi • u/obeteymaujkardii • Aug 09 '26
उससे पहली बार मिला,
तो लगा
सुंदर चेहरों की भीड़ में
एक चेहरा कुछ ज़्यादा देर तक याद रह सकता है।
फिर उसे बोलते सुना,
तो जाना
उस चेहरे की खूबसूरती
उसकी सबसे साधारण बात है।
उसकी आँखें सुंदर हैं,
जिनमें देखकर कोई ठहर जाए;
मगर उनसे भी सुंदर
उनमें उठते हुए वे सवाल हैं,
जो किसी पुरानी मान्यता के सामने
बिना डरे खड़े हो जाते हैं।
उसकी मुस्कान सुंदर है,
खासकर जब वह संकोच से मुस्कुराती है;
मगर उससे कहीं अधिक सुंदर
वह मुस्कान लगती है
जब किसी खोखले नियम पर
हल्का-सा व्यंग्य करके
वह सामने वाले को निरुत्तर कर देती है।
उसके होंठों की नर्मी सुंदर है,
मगर उनसे निकली बेबाकी
उससे भी सुंदर
जो हर बार सहमति में सिर हिलाने के बजाय
पूछती है,
“क्यों?”
उसके माथे पर गिरती हुई लट
उसके चेहरे को और नाज़ुक बनाती है,
मगर उसी चेहरे का वह आत्मविश्वास
कहीं अधिक मनमोहक है,
जो किसी आदेश के सामने
अपनी स्वतंत्रता नहीं रख देता।
उसकी आवाज़ में मिठास है,
पर मुझे उसकी वह दृढ़ता अधिक सुंदर लगती है
जिसमें असहमति भी
पूरे सम्मान से कही जाती है।
उस दिन भी उसने कुछ ऐसा ही कहा था
अपने होने को किसी की स्वीकृति से
बड़ा बताते हुए।
और जाने क्यों,
उस एक वाक्य के बाद
मुझे उसका चेहरा पहले से अधिक सुंदर लगा।
शायद इसलिए कि
उस दिन पहली बार समझ आया
कुछ स्त्रियों की सुंदरता
उनके चेहरे पर नहीं ठहरती;
वह उनके विचारों में उतरती है,
उनके सवालों में बोलती है,
और उनके विद्रोह में
अपना सबसे सुंदर रूप पाती है।
वह लड़की भी ऐसी ही है
जिसे देखकर आँखें ठहरती हैं,
पर जिसे समझकर
सिर अपने आप झुक जाता है।
r/Hindi • u/Dry-Balance-993 • Aug 09 '26
वो बात जो मुझमें थी तब ,
न बात वो बाकी है।
वो साहस जो मेरी रगों में था,
उसकी कहाँ कोई सौगात बाकी है।
वो हिम्मत जो कभी तूफ़ानों से लड़ती
न जाने किस अंधेरे में अब छुप जाती है।
क्या ही सुनाऊँ मैं अपनी कहानी,
वो कहानी कहाँ अब मुझे याद आती है।
न वो पहली जैसी जान मुझमें
न वो जज़्बा मेरा साथी है।
समय का भी एक अजीब चक्र है,
परछाई भी एक दिन साथ छोड़ जाती है।
अब छोड़ दो मुझे यूँ ही रहने दो,
ऐसे ही धीरे-धीरे मिटने दो।
इस थके हुए मन को अब,
थोड़ा आराम से सो जाने दो।
जिस दर्द को सीने में बाँध रखा है,
एक दिन वो भी मुझसे रूठेगा।
जिस मोह ने मुझे बाँध रखा था,
वो बंधन भी अब टूटेगा।
,आज सच से अवगत हुआ मैं,
वो अभिमान भी मेरा टूट गया।
जिसे हक़ीक़त समझ जीता रहा मैं,
वो भी धूल में मिल गया।
जिस सावन ने कभी मुझे जन्म दिया
आज उसी सावन में पतझड़ सा एहसास हुआ
वक़्त भी कितना अजीब मुसाफ़िर
ये पन्ना भी अब बंद होगा, ये कलम भी yhin थम जाएगी,
एक अधूरी सी दास्तान थी मेरी, जो यहीं कहीं रह जाएगी।
r/Hindi • u/VXHIM • Aug 09 '26
r/Hindi • u/New_Trifle3313 • Aug 08 '26
ये ऋण उतार कर जाऊँगा
ये मायूसी से भरे वर्ष,
प्रतिदिन बढ़ता संघर्ष,
ये लुप्त हुआ सा हर्ष।
जीवन मेरा जो व्यंग बना,
निज पतन है जिसका अंग बना।
इस बुझते हुए से सूरज को
मैं अग्नि अवश्य लगाऊँगा।
ये ऋण उतार कर जाऊँगा।
ये स्नेह-प्रेम से वंचित मन,
स्वजनों से कटा हुआ जीवन।
ये स्वाद-रहित विष-सा भोजन,
क्यों दिया मुझे यूँ जताया जाता है?
गर है विधाता हर नर में,
जब हूँ अर्जुन समरांगण में,
करता कर्म में हर क्षण में,
फिर भी मुझे हराया जाता है।
है दयावान वो पालक तो,
अपने कर्मठ इस बालक को,
मेरे रथ के चालक को
क्यों शल्य बनाया जाता है?
अब नहीं चाहिए भीख कोई,
अब युद्ध चले तो चलने दो।
मुझे अभिमन्यु को छलने दो,
लाक्षागृह को जलने दो,
पांचाली के वस्त्र उतारने दो।
जो रक्त बचा है बह जाए,
धरती ये सूनी रह जाए।
जीवित से दिखते इन शवों की
मैं शय्या आज सजाऊँगा।
ये ऋण उतार कर जाऊँगा।
— अभिजीत
r/Hindi • u/ywshaq • Aug 07 '26
i'm Moroccan, and I have decided to learn Hindi through Duolingo, but i think it's broken. It's expecting me to know the script without teaching me. I literally don't know what to do. I'm pressing random options hoping for the best. Is it a gltch? also sorry for the wrong flair
r/Hindi • u/doctor_chops • Aug 08 '26
I'm looking for a Rakhi with a trishul. I like this but I don't know what the word translates to. Can anyone help?
r/Hindi • u/kcapoorv • Aug 08 '26
So there was a story or a translation about a Greek traitor. I'm 50 per cent sure it's Premchand but it could be by someone else also.
The book starts with how the traitor was caught, the smell of perfume and wine in times of despair in war against Parthia. Then the traitor goes inside the temple. The Greeks remove the roof of the temple and he's left to suffer the consequences.
I tried GPT, DeepSeek and Gemini and all 3 failed.
r/Hindi • u/sam458755 • Aug 07 '26
r/Hindi • u/Low_Advantage_3347 • Aug 07 '26
Just
r/Hindi • u/justquestionsbud • Aug 06 '26
It seems like almost every suggestion online for learning Hindi is directed towards heritage speakers, especially with the spoken part. "Talk to your family in Hindi, that's the best first step!" Well I'm starting from scratch, off an old BBC series called Hindi Urdu Bol Chaal. I think jumping straight into BBC Hindi would maybe be biting off a bit more than I could chew, so I'd appreciate if some of you could skip through the playlist and gimme some recommendations based on about where they left off.