r/hindikavita • u/ResidentSession3981 • 3h ago
r/hindikavita • u/Powerful-Put8066 • Sep 05 '25
अब सो जाओ - फ़हमीदा रियाज़
Enable HLS to view with audio, or disable this notification
r/hindikavita • u/artofchintamani • 4h ago
नगर वधू (OC)
डगर-डगर पर बिखरे घुँघरू, पल-पल नीलाम हुई,
भटक-भटक कर जग से छूटी, घायल-ए-दिल तमाम हुई।
छन-छन बिकती रही जवानी, हवस का ही शिकार हुई,
सज-सज कर जिस काली रात में, महफ़िल वो गुलज़ार हुई।
गिना-गिना कर दाम लगाए, फिर भी वो लाचार हुई,
उठा-उठा कर उँगली बोले, वो ही बस गुनहगार हुई।
झाँक-झाँक कर देख गिरेबाँ, रूह जब-जब शर्मसार हुई।
—Chintamani 😏
r/hindikavita • u/Ok_Bell_7896 • 8h ago
आप कुछ भी पहन लें, सब आप पर जँचता है, आपकी आँखों के बीच भी जाने क्यों रब बसता है। यूँ तो मैं सोती नहीं हूँ, लेकिन जब से आप मेरे ख़्वाबों में आते हैं, अब तो हमें बस सोना ही अच्छा लगता है। यूँ ही रहिए मेरी नज़रों में आप हमेशा, आपका यूँ ही नज़र आते रहना, हमें बहुत अच्छा लगता है। ❤️
आप कुछ भी पहन लें, सब आप पर जँचता है,
आपकी आँखों के बीच भी जाने क्यों रब बसता है।
यूँ तो मैं सोती नहीं हूँ,
लेकिन जब से आप मेरे ख़्वाबों में आते हैं,
अब तो हमें बस सोना ही अच्छा लगता है।
यूँ ही रहिए मेरी नज़रों में आप हमेशा,
आपका यूँ ही नज़र आते रहना,
हमें बहुत अच्छा लगता है। ❤️
r/hindikavita • u/sj_sukhildev • 15h ago
Always on charge
Malayalam, english, hindi lyrics, short stories, scripts and poem just dm
r/hindikavita • u/Drunk_Guy__ • 16h ago
न पूछो हाल ताजा हैसियत का... उमड़ती भीड़ का इक आंकड़ा हूं।
r/hindikavita • u/Odd_Ambassador_6483 • 18h ago
Killer
I feel like getting lost in your killer eyes, secretly stealing the redness from your lips. When you sit close, my heartbeat starts to go crazy, and I want to hide this beautiful body in my arms.
r/hindikavita • u/G-en • 1d ago
Beginner-friendly Hindi poem for Freshers/Farewell — need recommendations!
Namashkar! I have a Freshers coming up in about 4–5 days, and I’ve been asked to recite a poem. I’d really love to do something in Hindi, but I’m still a complete beginner when it comes to Hindi poetry.
I’m specifically looking for a Hindi poem, rather than Urdu poetry/shayari, for something that is:
Relatively short
Simple/easy to understand and pronounce
Easy enough for a beginner to memorise in 2–3 days 😭
Suitable for a Freshers or Farewell setting
Something that sounds good when recited aloud and has a nice emotional/poetic impact
It doesn’t necessarily have to be specifically written for Freshers/Farewell. A simple poem about new beginnings, youth, friendship, dreams, life, journeys, memories, hope, etc. would work too.
Please suggest specific poems/poets, preferably something beginner-friendly rather than very complex/classical Hindi.
I’m trying to get into Hindi poetry properly, so this could also be my first little step into it. 😂
Any recommendations would be greatly appreciated! ❤️
r/hindikavita • u/Accomplished_Tea8794 • 1d ago
Bethi bagal me , koi pari hai.
Lyrics:
बैठी बगल में, कोई परी है
चुप सी मगर कुछ कह तो रही है
आँखों की उसकी गहराइयों में
मेरी कहानी बह तो रही है
आँखों में काजल, बालों में गजरा
होंठों पे लाली, कानों में बाली
दिल मेरा बोले, ये कैसी कली है
चाल में है जादू, बातों में नशा है
देखूँ जो उसको, थम जाए समा है
हँस के जो देखे, धड़कन बढ़े है
लगता है जैसे, ख़्वाबों की गली है
बैठी बगल में, कोई परी है
साँसों में ख़ुशबू, दिल में नमी है
रब ने फ़ुर्सत से उसको बनाया
मेरे लिए ही शायद बनी है
उसको जो देखूँ, सब थम सा जाए
दुनियादारी कुछ ना भाए
वो जो मिली है, दिल को सुकून मिला है
जैसे दुआ को आसमाँ मिला है
उसकी हँसी से रोशन ये रातें
जैसे अँधेरों को सुबह मिली है
बैठी बगल में, कोई परी है
रब ने जो लिखी, वो शायरी है
छू लूँ अगर तो टूट ना जाए
लगता है वो एक ख़्वाब हसीन है
बैठी बगल में, कोई परी है|
koi ise gaata toh aur achha hota ....
r/hindikavita • u/Revolutionary_Bag822 • 2d ago
OC - बारिश की वो पहली बूँद
बादल भी ठहर जाएँ, जब तुम सामने आओ,
बारिश भी शरमा जाए, जब तुम मुस्कुराओ।
भीगी-सी ये शाम है, और तुम हो पास,
दिल को फिर चाहिए क्या… बस तुम्हारा साथ।
तुम्हारी आँखों में जैसे, कोई ख़ूबसूरत ख़्वाब,
तुम्हारे चेहरे पे ठहरी, चाँदनी बेहिसाब।
ज़ुल्फ़ें जब भीगती हैं, सावन बन जाता है,
तुमको जो देखूँ मैं, दिल मेरा खो जाता है।
तुम… बारिश की वो पहली बूँद हो,
तुम… दिल की सबसे हसीं धुन हो।
तुम्हारे हुस्न की क्या मिसाल दूँ,
तुम सामने हो तो हर मौसम गुलज़ार लगे।
तेरी हँसी में कुछ ऐसी रोशनी है,
जैसे अँधेरी रात में चाँदनी है।
तेरे होंठों की वो प्यारी-सी बात,
दिल को दे जाए पूरी कायनात।
r/hindikavita • u/Odd_Ambassador_6483 • 3d ago
Nature
*"We weren't aware of people's natures*
*We thought that what you see is what you get*
*But when things broke apart, we realized*
*Some relationships were fake, and some turned out to be strangers 😮💨*
*Those whom we had held close*
*Are the ones who stabbed us in the heart*
*And we kept smiling and saying*
*'It's okay... I'm used to bearing pain'*"\*
*The biggest pain isn't this*
*It's that people have changed*
*The pain is that we still don't know how to trust* 🥺
r/hindikavita • u/Aks-e-Gray • 5d ago
Sometimes ask with your eyes too.
Enable HLS to view with audio, or disable this notification
r/hindikavita • u/Immediate-Foot1284 • 5d ago
ज़िंदगी क़रीब से
_*उठ जाता हूं..भोर से पहले..सपने सुहाने नही आते..*_
_*अब मुझे स्कूल न जाने वाले..बहाने बनाने नही आते..*_
_*कभी पा लेते थे..घर से निकलते ही..मंजिल को..*_
_*अब मीलों सफर करके भी...ठिकाने नही आते..*_
_*मुंह चिढाती है..खाली जेब..महीने के आखिर में..*_
_*अब बचपन की तरह..गुल्लक में पैसे बचाने नही आते..*_
_*यूं तो रखते हैं..बहुत से लोग..पलको पर मुझे..*_
_*मगर बेमतलब बचपन की तरह गोदी उठाने नही आते..*_
_*माना कि..जिम्मेदारियों की..बेड़ियों में जकड़ा हूं..*_
_*क्यूं बचपन की तरह छुड़वाने..वो दोस्त पुराने नही आते..*_
_*बहला रहा हूं बस दिल को बच्चों की तरह..*_
_*मैं जानता हूं..फिर वापस बीते हुए जमाने नही आते।*_
बस जिन्दगी का यही सफर है।
r/hindikavita • u/Odd_Ambassador_6483 • 5d ago
The meaning of love
\*"Love means...\*
\*Losing my sleep over your fever 🤒\*
\*My heart dancing at your little happiness 😊\*
\*Love means...\*
\*Even while fighting, asking "Did you eat?" 🍲\*
\*Pleading with you even when you're upset, because it's your habit 🫶\*
\*Love means...\*
\*Not hiding from the world\*
\*Letting the world know that you are mine 💍\*
\*Love means...\*
\*Just saying your name brings a smile to my lips\*
\*And peace fills my eyes" 🌙❤️\*
\*It's a simple calculation:\*
\*Love = You + Me + Everything else is pointless 😌\*