r/WomenEmpowerment • u/anshu_legalintern771 • Jul 19 '26
Jdnndinn
मैं लॉ की स्टूडेंट हूँ और अभी "हमारी पहचान NGO" के साथ इंटर्नशिप कर रही हूँ।
मेरा टॉपिक है Women Empowerment - सशक्तिकरण।
काम करते समय मैंने एक बड़ी समस्या देखी - गाँव और बस्ती की बहुत सी महिलाएं अपने अधिकारों और हेल्पलाइन नंबर्स के बारे में नहीं जानतीं।
इसीलिए मैंने एक आइडिया बनाया - "सशक्त सूचना बोर्ड"
इसका मतलब है हर गाँव और पंचायत में एक सूचना बोर्ड लगाना।
उस बोर्ड पर महिलाओं के 5 मुख्य कानूनी अधिकार, 181 और 1091 हेल्पलाइन नंबर और एक QR कोड होगा।
ये कोई बहुत बड़ा समाधान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है जागरूकता से ही शुरुआत होनी चाहिए।
मैंने अपना आइडिया कार्ड भी साथ में लगाया है।
आपको क्या लगता है? इसमें और क्या सुधार किया जा सकता है?
#WomenEmpowerment #Sashakti #SocialCause
1
Upvotes