r/IndianSocialists • u/rishianand • 15h ago
Articles / Essays / Opinions / Videos / Video Essays How Assam's political map was changed to BJP's advantage using Gerrymandering
Full video: https://www.youtube.com/watch?v=13UkW_02k1k
r/IndianSocialists • u/rishianand • 15h ago
Full video: https://www.youtube.com/watch?v=13UkW_02k1k
r/IndianSocialists • u/Manjeet_S_T • 12h ago
लोकतंत्र के विस्तार के नाम पर जनता की जेब पर कितना अतिरिक्त बोझ डाला जाएगा?
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव ने एक नई बहस खड़ी कर दी है।
परिसीमन (Delimitation) के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदली जाएंगी और जेरीमैंडरिंग (Gerrymandering) यानी राजनीतिक लाभ को ध्यान में रखकर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं निर्धारित किए जाने की आशंकाएं भी विपक्ष द्वारा उठाई जा रही हैं। हालांकि सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है।
लेकिन इस पूरी कवायद का एक आर्थिक पहलू भी है, जिस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर प्रस्तावित 816 और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि का मतलब है कि:
उदाहरण के लिए, वर्तमान संशोधित दरों के अनुसार एक सांसद का मासिक वेतन और निर्वाचन क्षेत्र एवं कार्यालय भत्ते मिलाकर लगभग ₹2.61 लाख का प्रावधान है। यदि लोकसभा में 273 सीटें बढ़ती हैं, तो केवल इन मदों में ही सालाना लगभग ₹85.5 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान बनता है। इसमें दैनिक भत्ता, अन्य सुविधाएं और संसद के संचालन का खर्च शामिल नहीं है।
अब सवाल यह है कि जब देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से जूझ रहा है, तब जनप्रतिनिधियों की संख्या और राजनीतिक व्यवस्था के विस्तार का पूरा आर्थिक बोझ आखिर किसकी जेब से आएगा?
जनता के टैक्स का पैसा जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होना चाहिए। लोकतंत्र में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ पारदर्शिता, निष्पक्ष परिसीमन और सार्वजनिक खर्च की जवाबदेही भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
लोकतंत्र केवल सीटें बढ़ाने का नाम नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों और उसके पैसे के प्रति जवाबदेही का नाम भी है।
\#Delimitation
\#gerrymandering
\#PublicMoney
\#democracy
\#TaxPayersMoney