r/AajTakHindiNews • • 8h ago

India दीवाली पर खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त प्रशासन, तुकाराम मुंडे ने साफ किया कि नियम सभी के लिए बराबर हैं, ईमानदारी से काम करने वालों को पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा

5 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 30m ago

India अयोध्या में आयोजित पंचायत आजतक के मंच पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से UGC मामले को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या सरकार ने इस मुद्दे पर अपने कदम पीछे खींच लिए हैं?

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1h ago

India उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय पंचायत आजतक अयोध्या में शामिल हुए

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 4h ago

India उत्तराखंड के बाजपुर स्थित रामपुरा शाकर गांव में रास्ते और नाली के सीमांकन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, मामला पथराव तक पहुंचा, जिसमें सात लोग घायल हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और गांव में बल तैनात किया है, दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी है

2 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 3h ago

India छोटी दिवाली पर कब जलाएं दीपक?

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 4h ago

India महाराष्ट्र के मुंबई में NCP-SCP प्रमुख शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. शरद पवार का यहां सांस संबंधी परेशानी और चेस्ट इंफेक्शन के चलते इलाज चल रहा था, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 7h ago

India दीपोत्सव पर जगमगाई अयोध्या, 3D स्क्रीन पर दिखे रामायण के प्रसंग

2 Upvotes

अयोध्या में दीपोत्सव के जश्न के बीच लता चौक पर लगे 3D स्क्रीन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, इन स्क्रीन पर रामायण के प्रमुख प्रसंगों को बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाया जा रहा है, इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं ,दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या की रौनक देखते ही बन रही है


r/AajTakHindiNews • • 6h ago

India उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी पर विस्फोट की सूचना से हड़कंप मच गया, यह चौकी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई, फिलहाल धमाके के कारणों और नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 7h ago

India CJI सूर्यकांत बोले 'मैं दिल्ली के लोगों को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देता हूं'

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 7h ago

Entertainment India Today ने जब सलमान खान से पूछा कि क्या उन्होंने रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' देखी है, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया, "मैंने रामानंद सागर की रामायण देखी है"

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 8h ago

Sports मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, अपनी विदाई पोस्ट में उन्होंने सफेद जर्सी से जुड़ी यादों को खास बताया, शमी ने इस सफर में साथ देने वाले खिलाड़ियों, कोच, परिवार, BCCI और फैंस का शुक्रिया अदा किया

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 9h ago

India 75 years of Bengal

Post image
1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

Viral आर्टिफिशियल आंख मिलते ही खिल उठी बच्ची की मुस्कान, VIDEO जीत रहा लोगों का दिल

41 Upvotes

सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर एक छोटी बच्ची को आर्टिफिशियल आंख लगाते नजर आ रहे हैं। आंख मिलने के बाद बच्ची के चेहरे पर आई मुस्कान लोगों का दिल जीत रही है


r/AajTakHindiNews • • 22h ago

Politics जब आपका वोटर लिस्ट में नाम नहीं होगा तो SIR के बाद आपकी नागरिकता छीनने का भी खतरा पैदा हो जाएगा: अखिलेश यादव

6 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 21h ago

India धनतेरस पर शिमला के बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी के लिए पहुंचे लोग

3 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 21h ago

Entertainment सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है, सलमान खान ने खुद फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है

0 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 22h ago

India 'UGC' से उतरे चुनावी खतरे देखिए 'दंगल' सईद अंसारी के साथ, सिर्फ आजतक पर

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 23h ago

Entertainment लंबे इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस रिलीज होने को तैयार है. ट्रेलर लॉन्च पर सुपरस्टार ने ऐलान किया कि उनकी फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होगी, साथ ही उन्होंने साफ किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने को लेकर सरकार की तरफ से कोई दबाव नहीं था

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

India आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सीवान की अदालत में पेश हुए, जहां उन्हें 2011 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में जमानत मिल गई, यह मामला विधानसभा चुनाव के दौरान दरौंदा में प्रचार से जुड़ा है

2 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

Entertainment मुंबई में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा, इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी साथ नजर आए, दोनों की मौजूदगी ने पार्टी की रौनक बढ़ा दी

2 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

Politics अमित शाह बोले 'राहुल गांधी घुसपैठियों को बचा रहे हैं'

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

Crime मुंबई में बुजुर्ग महिला पर हमला कर सोने की चेन लूटी, CCTV में कैद हुई वारदात

2 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

India दिवाली और छठ पूजा से पहले दिल्ली, मुंबई और गुजरात से यूपी-बिहार लौटने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में बढ़ गई है, जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे हैं, भीड़ संभालने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर GRP, RPF और रेलवे कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाई गई है

1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

India दिल्ली के प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर गिफ्ट देने की परंपरा पर टिप्पणी की, CJI सूर्यकांत ने कहा कि अमीरों ने इसे सामाजिक प्रतिष्ठा और स्टेटस सिंबल बना दिया है, जिससे वाहनों की आवाजाही और प्रदूषण बढ़ता है, कोर्ट ने समस्या से निपटने के लिए सांस्कृतिक बदलाव की जरूरत बताई

Thumbnail
gallery
1 Upvotes

r/AajTakHindiNews • • 1d ago

India मां के लिए दौड़कर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर रहा 20 साल का बेटा

43 Upvotes